Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /var/www/2fe3bbb5-1499-46fa-9f61-2f617678862e/uttarvanai.com/wp-content/themes/morenews/single.php on line 53
Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस से इस्तीफे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक और पार्टी की चर्चित चेहरा माने जाने वाली नेता अनुकृति गुसाईं ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया है।

उत्तराखंड कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले एक और झटका लगा है। शनिवार को कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। अनुकृति ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
हरक की बहू अनुकृति गुसाईं ने दिया इस्तीफा
बता दें कि अनुकृति गुसाईं मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। वह पूर्व मंत्री कैबिनेट मंत्री रहे हरक सिंह रावत की बहू भी हैं। वह पहाड़ की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लंबे समय से काम कर रही हैं।
ये भी पढ़ें:LokSabha Election: उत्तराखंड में पहले चरण में होगी पांचों सीटों पर वोटिंग
दो और कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन
वहीं कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण और मालचंद ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। दोनों पूर्व विधायकों ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दिया था।
