Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /var/www/2fe3bbb5-1499-46fa-9f61-2f617678862e/uttarvanai.com/wp-content/themes/morenews/single.php on line 53
रिपोर्ट सोनू उनियाल

नैनीताल जिले में बेतालघाट विकासखंड स्थित ऊंचाकोट क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कुल 8 लोगों की मौत हो गई. दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बेतालघाट ब्लॉक के ऊंचाकोट के मल्लागांव मे देर रात करीब 10 नेपाल मूल के लोगों को टनकपुर को ले जा रहा एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। इस हादसे में 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में हुई।
सभी मृतक नेपाल मूल के निवासी जल जीवन मिशन के तहत ऊंचाकोट को आये हुए थे, जिसमें सभी लोग कार्य समाप्ति के बाद घर वापसी जा रहे थे।