Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /var/www/2fe3bbb5-1499-46fa-9f61-2f617678862e/uttarvanai.com/wp-content/themes/morenews/single.php on line 53
Khadi Holi: काली कुमांउ की विख्यात खड़ी होली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कदम से कदम मिलाकर होली खेली और ढोल बजाकर होलियारों का उत्साह बढ़ाया।

चंपावत। एक दिवसीय दौरे के दौरान चंपावत पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काली कुमाऊं की सुप्रसिद्ध खड़ी होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने होलियारों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी होली का गायन भी किया।

होलीयारों का उत्साह वर्धन करने के लिए मुख्यमंत्री ढोल बजाते नजर आए। वहीं महिला होलियार मुख्यमंत्री को अपने बीच होली गाते देख काफी खुश नजर आई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता के बीच जाकर होली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा चंपावत जिले के पहाड़ी क्षेत्र में एकादशी पर्व पर चीर बन्धन के साथ शुरू होने वाली खडी होली की अपने आप मे एक महत्वपूर्ण परंपरा रही है, यह हमारी धरोहर है। इसका हम सब ने मिलकर संरक्षण करना होगा। उन्होने कहा चंपावत काली कुमांउ की होली अपने आप में एक अलग पहचान रखती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ की होली से उन्हे आज भी बहुत लगाव है।
ये भी पढ़ें ✍🏻:LokSabha Election: उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होगी पांचों सीटों पर वोटिंग
मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत जिले को जल्द ही मॉडल जिले के रूप में आपको देखने को मिलेगा। कहा कि हर वर्ग के लोगों को साथ में लेकर सरकार कार्य कर रही है। जिले के साथ साथ उत्तराखंड में लगातार नए नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा इस बार उत्तराखंड की पांच के पांच लोकसभा सीट एक बार फिर से भाजपा की झोली में जा रही है । जनता भाजपा के साथ है।
Lok Sabha Elections: कब और कहां पड़ेगा आपका वोट, अब घर बैठे ऐसे करें आसानी से चेक