79वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में भव्य ध्वजारोहण किया। इस दौरान समूह में उत्साह दिखाई दिया। सीएम धामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों व उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान राज्य की उपलब्धियों का उल्लेख किया। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने देश की आज़ादी व मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। प्रदेश के धराली और अन्य क्षेत्रों में आपदा से जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत की स्वीकार्यता बढ़ी है। उनके नेतृत्व में देश में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उत्तराखंड में नवनिर्माण और पुनर्निर्माण के कार्य तेजी से हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प के साथ कार्य कर रही है। आगामी 25 वर्षों की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
Categories
- #almora
- Blog
- sports
- Uncategorized
- अल्मोड़ा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- ऊधम सिंह नगर
- ऋषिकेश
- कर्णप्रयाग
- कृषि
- क्राइम
- क्रिकेट
- खबर हटकर
- खेल
- गोपेश्वर
- चमोली
- चम्पावत
- चारधाम यात्रा
- जम्मू-कश्मीर
- जोशीमठ
- टिहरी
- ट्रेंडिंग खबरें
- डोईवाला
- ताज़ा ख़बरें
- दुनिया
- देहरादून
- देहरादून/मसूरी
- धर्म-संस्कृति
- नई दिल्ली
- नैनीताल
- न्यूज़
- पर्यटन
- पिथौरागढ़
- पुलिस
- पौड़ी
- प्रेरणादायक
- बिहार
- भारत
- भारत
- मध्यप्रदेश
- मनोरंजन
- मनोरंजन
- मसूरी
- मौसम
- राजधानी दिल्ली
- राजनीति
- राष्ट्रीय
- रुड़की
- रुद्रपुर
- रुद्रप्रयाग
- लेह
- विज्ञान
- विशेष
- विशेष
- शख्सियत
- शिक्षा
- शिक्षा
- संस्कृति
- सेना
- सोशल मीडिया वायरल
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हल्द्वानी
- हिमाचल प्रदेश