Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /var/www/2fe3bbb5-1499-46fa-9f61-2f617678862e/uttarvanai.com/wp-content/themes/morenews/single.php on line 53
Chardham yatra 2024: डीएम ने निरीक्षण के दौरान पीआईयू के अधिशासी अभियन्ता विपुल सैनी ने मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यो की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
रिपोर्ट -सोनू उनियाल

चमोली। बद्रीनाथ धाम की यात्रा तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बुधवार को धाम का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्थाओं से जुडे़ विभागों को यात्रा शुरू होने से पहले सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को दिए व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश
उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को पर्याप्त संख्या में मैन पावर लगाते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही यूपीसीएल, जल संस्थान व नगर पंचायत को धाम में बिजली, पानी की व्यवस्था और मार्गो को आवाजाही के लिए सुचारू करने के निर्देश दिए।
डीएम ने किया बद्रीनाथ धाम यात्रा तैयारियों का निरीक्षण
जिलाधिकारी ने अराइवल प्लाजा, लूप रोड, आस्था पथ,शेषनेत्र झील, चिकित्सालय के साथ ही मंदिर परिसर व पुरोहित आवास में किए जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीआईयू के अधिशासी अभियन्ता विपुल सैनी ने जिलाधिकारी को मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यो की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
ये भी पढ़ें 👉🏻:Chardham yatra: सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा का लक्ष्य, 50 जगह होगी तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच- डॉ आर राजेश कुमार
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, बीकेटीसी के सीईओ योगेन्द्र सिंह,एसडीएम जोशीमठ चन्द्र शेखर वशिष्ठ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।