Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /var/www/2fe3bbb5-1499-46fa-9f61-2f617678862e/uttarvanai.com/wp-content/themes/morenews/single.php on line 53
Bride missing: शादी की खुशियों में डूबा परिवार मेहंदी की रस्म के बाद सो गया और सुबह जब घर के लोग उठे तो दुल्हन गायब थी। आसपास खोजा, तो वह कहीं नहीं मिली। पुलिस तलाश में जुटी।

पौड़ी गढ़वाल के एक गांव में अजीबओगरीब घटना सामने आई है। यहां एक दुल्हन डोली उठने से पहले ही लापता हो गई है। परिजनों ने उसे हर संभावित स्थल पर खोजा, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शादी से पहले दुल्हन हुईं गायब
दरअसल, युवती की बुधवार यानी आज शादी होनी थी। मेहंदी की रस्म बीते सोमवार रात को पूरी हो गई थी। शादी की खुशियों में डूबा परिवार मेहंदी की रस्म के बाद सो गया और सुबह जब घर के लोग उठे तो दुल्हन गायब थी। आसपास खोजा, तो वह कहीं नहीं मिली। फोन भी स्विच ऑफ आया। बताया गया कि मंगलवार को न्यूतेर के बाद बुधवार को बारात रुद्रप्रयाग से आनी थी। शादी समारोह जीजा के गांव में हो रहा था। दुल्हन के जीजा ने पुलिस को तहरीर दी।
ये भी पढ़ें 👉🏻:Yashwant Kathoch: कौन है इतिहासकार यशवंत कठोच? जिन्हें राष्ट्रपति ने किया पद्मश्री से सम्मानित.. जानें
गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
एसएसआई पौड़ी संतोष पैथवाल ने बताया कि दुल्हन के लापता होने पर जीजा की ओर से शिकायत मिलने पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश तेज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस टीम गठित कर एसआई लक्ष्मी जोशी को जांच सौंप आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।