Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /var/www/2fe3bbb5-1499-46fa-9f61-2f617678862e/uttarvanai.com/wp-content/themes/morenews/single.php on line 53
उत्तराखंड कांग्रेस से दो बार के विधायक रहे दिग्गज नेता विजयपाल सजवाण ने अपने सभी दायित्वों से मुक्त होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आज शुक्रवार को उन्होंने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष करन महारा को पत्र लिखा।

पत्र में उन्होंने कहा कि आज मैं व्यक्तिगत कारणों से अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के समस्त दायित्वों से मुक्त होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र प्रेषित कर रहा हूं। वहीं, बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी क्षेत्र के दिग्गज नेता माने जाने वाले विजयपाल सजवाण जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
ये भी पढ़ें:Manish Khanduri: भाजपा में शामिल हुए मनीष खंडूड़ी
बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस के दिग्गज नेता मनीष खंडूड़ी व अन्य कई नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।