Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /var/www/2fe3bbb5-1499-46fa-9f61-2f617678862e/uttarvanai.com/wp-content/themes/morenews/single.php on line 53
PM Modi Rally in Rudrapur: पीएम मोदी ने रुद्रपुर से अपनी चुनावी जनसभा का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने जहां अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई तो वहीं कांग्रेस पर करारा हमला बोला।

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में पहले चरण में सभी पांच लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है ऐसे में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुमाऊं मंडल के रुद्रपुर से अपनी चुनावी जनसभा की शुरुआत की। इस दौरान पीएम मोदी ने देशी अंदाज में हाल चाल लिया। पीएम मोदी ने कहा कि भीड़ को देखकर यह तय नहीं हो पा रहा कि यह प्रचार सभा या विजय रैली।
उत्तराखंड की पवित्र धरती पर खुद को बहुत धन्य महसूस करता हूं’
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं जब भी उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आता हूं, खुद को बहुत धन्य महसूस करता हूं। इसलिए मेरे दिल की गहराई से एक बात निकली थी-देवभूमि के ध्यान से ही मैं सदा धन्य हो जाता हूं, है भाग्य मेरा सौभाग्य मेरा, मैं तुमको शीश नवाता हूं।’
10 साल में जितना विकास हुआ आज तक नहीं हुआ’
पीएम मोदी ने कहा कि हमें उत्तराखंड को विकसित बनाना है, केंद्र सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही। दस साल में जितना विकास हुआ आज तक नहीं हुआ। 12 लाख घरों को पानी कनेक्शन दिया। तीन लाख को स्वामित्व योजना का लाभ मिला। 35 लाख लोगों को बैंक खाते खोले गए। छोटे किसानों के खाते में किसान निधि दी। नियत सही होती है तो काम ऐसे ही होते हैं। नियत सही तो नतीजे भी सही।
ये भी पढ़ें ✍🏻:Lok Sabha Election: रुद्रपुर में पीएम मोदी ने सभा में आए लोगों से मांगी माफी…
उत्तराखंड के 35 लाख लोगों को बैंकों से जोड़ा
पीएम मोदी ने कहा कि आज उत्तराखंड हर प्रकार की आधुनिक कनेक्टिविटी से जुड़ रहा है। भाजपा ने प्रदेश के गरीबों को 85000 घर बनाकर दिए हैं। 12 लाख घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचाया है। इसके अलावा भाजपा सरकार ने साढे पांच लाख से ज्यादा शौचालयों का निर्माण कराया है। इसके अलावा यहां की पांच लाख से ज्यादा महिलाओं को उज्जवला गैस मुक्त कनेक्शन दिया गया है। करीब 3 लाख लोगों को स्वामित्व योजना के तहत उनकी प्रॉपर्टी के कार्ड दिए गए हैं। उत्तराखंड के 35 लाख लोगों के पास पहले बैंक में खाता तक नहीं थे। भाजपा सरकार ने 35 लाख लोगों के बैंक खाते खुलवाए और उन्हें बैंकों से जोड़ा।
मोदी की गारंटी ने उत्तराखंड के घर-घर में सुविधा पहुंचाई’
पीएम ने कहा कि मोदी की गारंटी यानी पूरा होने की गारंटी है। मोदी की गारंटी ने उत्तराखंड के घर-घर में सुविधा पहुंचाई है, लोगों का स्वाभिमान बढ़ाया है। अब तीसरे टर्म में आपका ये बेटा एक और बड़ा काम करने जा रहा है। आपको 24 घंटे बिजली मिले, बिजली का बिल जीरो हो और बिजली से कमाई भी हो। इसके लिए मोदी ने ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ शुरू की है।
इस तरह लोगों को मिलेगी फ्री बिजली
पीएम ने कहा, इसके तहत छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार मदद दे रही है। इससे जो मध्यमवर्गीय परिवार, जिसके घर में 3-4 पंखे और एक दो एसी हों। वॉशिंग मशीन हो, रेफ्रीजरेटर हो. एक छोटा इलेक्ट्रिक व्हीकल हो। उसे करीब 300 यूनिट बिजली लगती है। ये तो फ्री मिलेगी। इससे ज्यादा जो बिजली होगी, उसे सरकार खरीदेगी और उससे आपकी कमाई होगी।
‘आखिर ये मोदी थकता क्यों नहीं’
उन्होंने कहा, ‘आप भी सोचते होंगे कि आखिर ये मोदी थकता क्यों नहीं है। मोदी मौज नहीं, बल्कि मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है। ये 10 साल में जो विकास हुआ है ना वो तो सिर्फ ट्रेलर है। अभी तो बहुत कुछ करना है। अभी देश को बहुत आगे लेकर जाना है। और तब तक ना रुकना है और ना थकना है।’
भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की गारंटी
पीएम ने कहा कि मोदी ने भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की गारंटी दी है। तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत का मतलब है, लोगों की कमाई बढ़ेगी। नौकरी के अवसर बढ़ेंगे। गांव-शहर में सुविधा बढ़ेगी। इसका बड़ा फायदा उत्तराखंड को भी होगा।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला
इसके साथ ही पीएम ने कांग्रेस पर भी जुबानी हमला बोला।पीएम ने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे ने कहा कि तीसरी बार पीएम मोदी बना तो देश में आग लग जायेगी। क्या उनका ये कहना सही है? अब विपक्षी पार्टियां देश को आग लगाने की बात कर रही है। पीएम ने कहा, ’60 साल सत्ता में रहने वाले 10 साल सत्ता से बाहर क्या रह गए, अब वे आग लगाने की बात कर रहे हैं। क्या ये उचित है। क्या देश में आग लगाने की बात उचित है। इमर्जेंसी की मानसिकता वाली कांग्रेस का भरोसा लोकतंत्र में नहीं रहा है। कांग्रेस देश को अराजकता की तरफ झोंकना चाहती है।’
तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर तेज प्रहार होगा: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में दो खेमे हैं। हम लोग ईमानदारी दूसरी तरफ भ्रष्टाचारी, धमकी और गाली दे रहे हैं। हम कह रहे भ्रष्टाचार हटाओ, वो कह रहे भष्टाचारी बचाओ। मोदी देश की आवाज सुनता है। मोदी को कितनी गालियां और धमकी दी जाए, मैं डरने वाला नहीं। पीएम मोदी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर तेज प्रहार होगा। आगे आना वाला पांच साल देश हित में बड़े फैसलों के होंगे।