Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /var/www/2fe3bbb5-1499-46fa-9f61-2f617678862e/uttarvanai.com/wp-content/themes/morenews/single.php on line 53
Loksabha election 2024: हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज रूड़की में एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उत्तराखंड और केंद्र में मिलने वाली योजनाओं के बारे में अवगत कराया और उन्हें सम्मानित भी किया।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नारी शक्ति के बिना ब्रह्मांड की कल्पना भी नहीं की जा सकती। सनातन संस्कृति में महिलाओं को एक शक्ति का रूप माना गया है। आज जब हजारों महिलाओं को भाजपा के साथ देखता हूं तो मन प्रसन्न होता है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि देश मे महिलाओं के लाभ के लिए कई योजनाएं दी जा रही है जिसको लेकर उन्होंने आज तमाम योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि सभी अपनी अपनी योजनाओं का लाभ ले।