Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /var/www/2fe3bbb5-1499-46fa-9f61-2f617678862e/uttarvanai.com/wp-content/themes/morenews/single.php on line 53
BJP Foundation Day: 44 सालों में भाजपा हर कसौटी को पार कर आज देश की नंबर-1 पार्टी बन गई है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी लगातार फल-फूल रही है। देश के करीब 90 फीसदी राज्यों में आज कमल खिला हुआ है।

BJP Foundation Day 2024: 6 अप्रैल को बीजेपी (BJP) अपना 45वां स्थापना दिवस (BJP Foundation Day 2024) मना रही है। पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। जनसंघ से निकली बीजेपी आज दुनिया की लोकप्रिय पार्टियों में शुमार है।

BJP भाजपा पार्टी की स्थापना दिवस का इतिहास
भारतीय जन संघ (बीजेएस) भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टियों में से एक है और इसके संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे। दरअसल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ से इस नई पार्टी का जन्म हुआ। इसके पहले अध्यक्ष मुखर्जी थे, हालांकि कश्मीर की जेल में मुखर्जी की मौत हो गई। इसके बाद उपाध्यक्ष चंद्रमौली शर्मा को जनसंघ का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 1972 तक अटल बिहारी वाजपेयी और 1977 तक लाल कृष्ण आडवाणी अध्यक्ष पद पर रहे, लेकिन साल 1977 में भारतीय जनसंघ का अस्तित्व खत्म कर दिया गया।

1977 में आपातकाल की समाप्ति के बाद सुंदर सिंह भंडारी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया और इस समिति को सुझाव देने का काम सौंपा गया। पार्टी के लिए एक नया नाम, एक नया चुनाव चिन्ह बनाना और एक नया संविधान बनाना।
यहां से अस्तित्व में आई भाजपा BJP
6 अप्रैल, 1980 को देशभर के प्रमुख जनसंघ नेताओं की बैठक हुई और नई भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। चुनाव चिह्न कमल घोषित किया गया और पार्टी का संविधान बनाने का काम शुरू हुआ। बीजेपी का पहला अधिवेशन मुंबई के माहिम इलाके में हुआ। सभी वरिष्ठ नेतृत्व ने लाखों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सर्वसम्मति से जनसंघ के तीन बार अध्यक्ष रहे अटल बिहारी वाजपेई को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया। कई प्रस्ताव पारित किये गये और यहां से भाजपा अस्तित्व में आई।
44 सालों में BJP भाजपा बनी नंबर-1 पार्टी
बीजेपी की नींव अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गजों ने 6 अप्रैल 1980 को रखी। 44 सालों में बीजेपी हर कसौटी को पार कर आज देश की नंबर-1 पार्टी बन गई है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी लगातार फल-फूल रही है। देश के करीब 90 फीसदी राज्यों में आज कमल खिला हुआ है।
ये भी पढ़ें ✍🏻:LokSabha Election: रुद्रपुर में पीएम का चुनावी शंखनाद, बोले- अभी तो बस ये ट्रेलर है…तीसरे टर्म में भ्रष्टाचार पर और तेज प्रहार…
BJP भाजपा पार्टी की स्थापना दिवस 2024 की थीम
भाजपा पार्टी की स्थापना दिवस 2024 की थीम है ‘फिर एक बार मोदी सरकार।’

BJP भाजपा ने दिए कई प्रसिद्ध नारे
जनसंघ से भाजपा बनने तक पार्टी ने कई नारे दिए। पहली बार भारतीय जनसंघ पार्टी ने ‘जनसंघ को वोट दो, बीड़ी पीना छोड़ दो। बीड़ी में तंबाकू है, कांग्रेस वाला डाकू है’ नारा दिया। इसके बाद 2014 में भाजपा ‘हर हर मोदी, घर घर मोदी’ के नारे के साथ आम चुनाव में उतरी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने में कामयाब हुई। फिर 2019 के आम चुनाव में भाजपा ने ‘मोदी है तो मुमकिन है’ का नारा दिया था। हर-हर मोदी, घर-घर मोदी’। ‘अबकी बार, मोदी सरकार’। इस बार भाजपा ने नारा दिया है ‘फिर एक बार मोदी सरकार’। अबकी बार 400 पार’।
