Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /var/www/2fe3bbb5-1499-46fa-9f61-2f617678862e/uttarvanai.com/wp-content/themes/morenews/single.php on line 53
Loksabha Election 2024: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार को धार देने उत्तराखंड पहुंचे। यहां उन्होंने एक ही दिन में तीन लोकसभा सीटों पर चुनावी जनसभा की।

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों को जिताने के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की चुनावी रैली का सिलसिला जारी है। पीएम मोदी के बाद चुनाव प्रचार अभियान को धार देने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को उत्तराखंड पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक ही दिन में तीन लोकसभा सीटों पर चुनावी जनसभा की।
तीन लोकसभा सीटों पर की चुनावी जनसभा
राजनाथ सिंह ने गढ़वाल सीट पर अनिल बलूनी के समर्थन में गौचर, अल्मोड़ा के प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में लोहाघाट और नैनीताल सीट से अजय भट्ट के पक्ष में काशीपुर में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार के कामकाज गिनाए तो दूसरी तरफ कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को डायनासोर की संज्ञा देते हुए कहा कि वह विलुप्ती के कगार पर पहुंच गई है। अब वह इतनी बूढ़ी हो गई है कि पहाड़ चढ़ना उसके बूते की बात नहीं रह गई है।
कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कांग्रेस के मंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी, भाजपा से कोई जेल नहीं गया। राजनाथ सिंह ने कहा कि “मैं आप सभी को बस एक बात याद दिलाना चाहता हूं मैं कभी भी किसी भी पीएम की आलोचना नहीं करता, चाहे वह कांग्रेस का हो या किसी अन्य पार्टी का। उन्होंने कांग्रेस सरकार के समय के भ्रष्ट्राचार का जिक्र करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने इस बात को स्वीकार किया था। उन्होंने 100 पैसे भेजे, लेकिन लोगों तक केवल 14 पैसे ही पहुंच पाए। किसी ने भी उस चुनौती को स्वीकार नहीं किया, लेकिन पहली बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए एक जन धन खाता खोला जाना चाहिए यहां तक कि मैं भी यह नहीं समझ पा रहा था कि प्रधानमंत्री हर किसी के लिए खाता क्यों खोल रहे हैं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड अध्यात्मिक भूमि है। देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का काम उत्तराखंड करता है। इस देवभूमि के लोग जान हथेली पर रख कर देश की रक्षा करते हैं। कहा कि उत्तराखंड के लोग भी सेवा के प्रति समर्पित होते हैं और पीएम मोदी भी देश और देशवासियों कि सेवा के लिए ही पीएम हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए जनसमर्थन मांगते हुए कहा कि उत्तराखंड के इगास पर्व को अनिल बलूनी ने पहचान दिलाई है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रचार मैदान में नजर आएंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देहरादून में जनसभा करेंगे। इससे पहले शनिवार को उनकी हल्द्वानी में जनसभा होगी। योगी 14 अप्रैल को तीन जनसभाएं करेंगे। सबसे पहले वह श्रीनगर गढ़वाल में जनसभा करेंगे। इसके बाद उनकी रुड़की में जनसभा होगी और फिर शाम को वह देहरादून के बन्नू स्कूल में जनसभा को संबोधित करेंगे। 16 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोटद्वार में रोड शो करेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 17 अप्रैल को चकराता में जनसभा करेंगे। उनका सहसपुर में भी रोड शो होगा।