Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /var/www/2fe3bbb5-1499-46fa-9f61-2f617678862e/uttarvanai.com/wp-content/themes/morenews/single.php on line 53
देहरादून की बीच सड़क पर गाड़ी में आग लगने से हड़कंप मच गया घटना दिन के वक्त हुई जहाँ कार में आग लग गई बताया जा रहा है कि गाड़ी में आग लगने से अफरा तफरी मच गई , घटना इतनी भयावह थी कि उसने पूरी कार को अपनी जद मे ले लिया… हादसा गढ़ी कैंट थाना क्षेत्र के बल्लूपर चौक के समीप हुआ जिसके बाद आनन फानन में अग्निशमन और पुलिस विभाग के कर्मचारी पहुँचे अग्निशमन की गाड़ियों से कार में लगी आग को रोकने के प्रयास किये गए और कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया हालांकि इस घटना में स्विफ्ट कार जलकर खाक हो गई, उधर पुलिस की माने तो घटना मे किसी के हताहत होने की खबर नही है आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।