Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /var/www/2fe3bbb5-1499-46fa-9f61-2f617678862e/uttarvanai.com/wp-content/themes/morenews/single.php on line 53
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के चमाली रोड में सोमवार तड़के एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि चार लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

घायलों को खाई से निकालकर ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का उपचार चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन बोलेरो (UK05TA- 2683 )में कुल 8 लोग सवार थे जो शादी समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत वापस अपने घर आ रहे थे।
ये भी पढ़ें:देहरादून में चलती सड़क पर आग का गोला बनी स्विफ्ट
मृतक
1 पवन कुमार (37) पुत्र जगत राम निवासी डूंगरी रावल पिथौरागढ़
2 अंगद कुमार उम्र (30) पुत्र जगत राम निवासी डूंगरी रावल पिथौरागढ़
3 कैलाश राम उम्र (42) पुत्र शोबन राम निवासी डूंगरी रावल पिथौरागढ़
4 अजय कुमार उम्र (31) पुत्र होशियार राम निवासी डूंगरी रावल पिथौरागढ़