Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /var/www/2fe3bbb5-1499-46fa-9f61-2f617678862e/uttarvanai.com/wp-content/themes/morenews/single.php on line 53
दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया।
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में धनोरी-भगवानपुर मुख्य मार्ग के पास बेडपुर चौक स्थित एक रेस्टोरेंट ढाबे पर बनी झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वहीं पास में पेट्रोल पंप होने की वजह से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई।
सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया, हालांकि ढाबे पर बनी कई झोपड़ियां और उनमें रखा सामान जलकर राख हो गया। अन्य कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणो का पता लगाया जा रहा है।
Electricity Rate: ऊर्जा प्रदेश में महंगाई का करंट, 7 फ़ीसदी तक बढ़े बिजली के दाम