Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /var/www/2fe3bbb5-1499-46fa-9f61-2f617678862e/uttarvanai.com/wp-content/themes/morenews/single.php on line 53
Dehradun. नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास तीन ड्रग तस्करों को दून पुलिस ने पकड़ा। जिनके पास से हाई प्रोफाइल ड्रग LSD के 2058 ब्लॉट्स व 6 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 करोड़ 5 लाख की आंकी गई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि डार्क वेब के माध्यम से वह इन ड्रग्स को मंगवाते थे और उनके द्वारा यह कॉलेज स्टूडेंट्स व प्राइवेट पार्टियों में सप्लाई की जानी थी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते उनकी योजना नाकाम साबित हुई। अब पुलिस इनके पीछे अन्य तस्करों की भी तलाश कर रही है।