Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /var/www/2fe3bbb5-1499-46fa-9f61-2f617678862e/uttarvanai.com/wp-content/themes/morenews/single.php on line 53
बीजेपी नेता और उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। गहतोड़ी वही नेता थे जिन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत विधानसभा सीट छोड़ दी थी।
कैलाश गहतोड़ी के सीट छोड़ने के बाद ही धामी ने उन्हें वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया था।
पूर्व विधायक उत्तराखण्ड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का आज प्रातः मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में हुआ निधन।

कैलाश गहतोड़ी के निधन पर सीएम धामी ने दुःख जताया।